October 24, 2026 6:21 pm

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया खुलासा

प्रेम-प्रसंग ने लिया ख़ौफ़नाक रुप शादीशुदा प्रेमिका की पति की गई थी हत्या

सोनभद्र/चोपन थाना क्षेत्र में हुई संजय गौड़ की हत्या के आरोप में 21 वर्षीय विरेंद्र गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक की पत्नी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था

चोपन थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। मामले को लेकर पुलिस ने 21 वर्षीय विरेन्द्र गौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के पति संजय गौड़ की हत्या की थी। विरेन्द्र गौड़ ने पूछताछ में बताया कि वह संजय गौड़ की पत्नी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब संजय को इसकी जानकारी हुई, तो उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 2 सितंबर 2025 की शाम को आरोपी ने घर से कुल्हाड़ी लेकर जंगल में छिपा दी। उसी रात संजय को घटनास्थल पर ले जाकर शराब पिलाई। फिर पहले से छिपाई गई कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब उसका नाम सामने आया और पुलिस की जांच तेज हुई, तो वह 4 सितंबर की सुबह चोपन रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद भाग गया। पैसे खत्म होने पर वापस आया, तब पुलिस ने उसे 13 सितंबर को चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त खूनआलूद कुल्हाड़ी, एक मोबाइल फोन और 210 रुपये नगद बरामद किए है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!