October 24, 2026 5:32 pm

जिला पंचायत निधि से बन रहे यात्री भवन में भ्रष्टाचार उजागर

– बिना गड्ढा खोदे व लेंथ बांधे खड़े कर दिए गए पिलर, ग्रामीणों ने रोका निर्माण

सोनभद्र। नगवां विकास खंड अंतर्गत बारा डांड स्थित वन देवी के पास जिला पंचायत निधि से बन रहे यात्री भवन में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना गड्ढा खोदे और बिना लेंथ बांधे सीधे 10 फीट ऊँचे पिलर खड़े कर दिए हैं और उन्हीं पर छत ढलाई का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुँचकर विरोध किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और जेई कभी भी साइड पर नहीं आते, सिर्फ एक स्थानीय मेठ के जरिए कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पिलर व दीवार निर्माण में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। बालू के साथ पत्थर का चूरन मिलाया गया है और पिलर में पुराने तीन-सूत के छड़ लगाए गए हैं। इस मामले पर जब जिला पंचायत के जेई राजेश यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “मानक के अनुसार पिलर के लिए कम से कम तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर लेंथ बांधना आवश्यक है। यह मामला मेरे संज्ञान में आ गया है, जांच कराई जाएगी।” वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि जिलाधिकारी सोनभद्र इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाएँ और संबंधित विभाग व ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई करें। विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से राम ईश्वर, पारसनाथ, रामसजीवन, राजेन्द्र सिंह, बनारसी, अर्जुन, धीरेन्द्र, राजकुमार, कल्लू, बिमलेश, वकिल आदि ग्रामीण शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!