October 24, 2026 5:32 pm

खनिज बैरियर पर पुलिस की अजब हरकत, रात में ट्रक चालकों पर चला रही है पत्थर

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बने खनिज बैरियर पर रात का माहौल अलग ही तस्वीर बयां करता है। खनिज चेकिंग में छूट मिलते ही खनिज से लदी ट्रकें बेकाबू होकर गुजरती हैं। जिम्मेदार विभाग, पुलिस, प्रशासन, खनिज, आरटीओ और सेलटैक्स सभी परिवहन माफियाओं के आगे बेबस और नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी रात में ट्रक चालकों को रोकने की बजाय उन पर पत्थर फेंककर अपनी ‘ड्यूटी’ निभाते नजर आते हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आ रही है कि पुलिस को परिवहन रोकने के लिए पत्थरबाजी करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अजब-गजब कारनामा न केवल कानून व्यवस्था की पोल खोलता है, बल्कि ट्रक चालकों और आम राहगीरों की जान जोखिम में डालता है। विभागों की मिलीभगत और लापरवाही के कारण अवैध खनन और परिवहन लगातार फल-फूल रहा है, जबकि शासन-प्रशासन की सख्ती सिर्फ कागजों में ही सीमित रह गई है। लोगों ने शासन से मांग की है कि खनिज बैरियर की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच हो, ताकि यह साफ हो सके कि पुलिस और अन्य विभाग आखिर किस दबाव या लाभ के चलते परिवहन माफियाओं पर मेहरबान बने हुए हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!