October 24, 2026 6:21 pm

राखड़ लोड हाइवा पलटा बाल बाल बचे चालक और खलासी

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमना-चेतवा जंगल के बीच राखड़ लोड एक हाइवा चढ़ाई पर पलट गया इस दौरान चालक और खलासी बाल बाल बच गए।हाइवा चालक उदित पासवान ने बताया कि शनिवार को एनटीपीसी रिहंद के राख बंधा से राखड़ लोड कर चंदौली जा रहा था बकरिहवा बीजपुर सड़क मार्ग खराब होने के कारण चेतवा के पास पुलिया के ऊपर तीब्र चढ़ाई होने से हाइवा बैक होकर पलट गया।सड़क किनारे हाइवा पलटते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी पुल के पास राखड़ का ढेर लग गया बाद में केबिन से सुरक्षित चालक भी बाहर आ गया।हालाकिं कि इस दौरान नमामि गंगे जलकल फीडर की 11 हजार की लाइन का एक पोल टूट कर तार सहित सड़क पर बिखर गया।ग्रामीणों की सूचना पर बिजली सप्लाई बंद कराई गयी और विभाग द्वारा मौके पर लाइनमैन भेज कर नुकसानी का आँकल कराया गया।हादसे में हाइवा में भी क्षति हुई बताई जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!