November 24, 2026 4:52 pm

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सीआईएसएफ में महिला कमांडो की होगी तैनाती

बीजपुर(विनोद गुप्त)सीआईएसएफ इकाई रिहंद ने महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए कदम रिहंद सोनभद्र के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय ने हाल ही में रिहंद में तैनाती के लिए पहली अखिल-महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी है।इस दिशा में पहला अखिल-महिला कमांडो यूनिट अगस्त 2025 में शुरू किया गया।महिला कमांडो का प्रशिक्षण मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ।ध्यान देने योग्य है कि सीआईएसएफ ने महिलाओं को अग्रिम पंक्ति की परिचालन भूमिकाओं में लाने और बल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी पहली अखिल-महिला कमांडो यूनिट का गठन किया है।इस महिला कमांडो यूनिट के लिए प्रशिक्षण क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बरवाहा मध्य प्रदेश में शुरू हुआ।यह आठ सप्ताह का कमांडो कोर्स सुरक्षा प्रतिष्ठानों में त्वरित प्रतिक्रिया टीमों क्यूआरटी और विशेष कार्य बलों एसटीएफ.के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा।इस पहलं का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति की सुरक्षा में लैंगिक समानता को बढ़ाना देना और अधिक से अधिक महिलाओं को सीआईएसएफ में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एक जानकारी में बताया गया कि रिहंद इकाई में भी महिलाएँ इस प्रयास में योगदान दे रही हैं।अब महिला कमांडो अत्याधुनिक हथियार से लैस रात्रि कालीन की डियूटी में भी योगदान देगीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!