November 24, 2026 4:52 pm

बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

सोनभद्र / राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के द्वारा टीम का गठन करते हुए बाल तस्करी अभियान चलाए जाने हेतु आदेशित किया गया जिसके क्रम में आदर्श इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में छात्रों को बाल तस्करी की रोकथाम और इससे निपटने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि बाल तस्करी एक जघन्य अपराध है, जिसमें बच्चों को जबरन बाल श्रम, यौन शोषण, गुलामी के लिए स्थानांतरित या प्राप्त किया जाता है इस अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए परिवारों और समुदाय के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। यदि आपको बाल तस्करी का संभावना है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,112 पर पुलिस सहायता संपर्क करें

कार्यक्रम में उपस्थित

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडेय, सदस्य अमरेश चंद्र पाठक
– *थाना मानव तस्करी रोधी*:मानव तस्करी रोधी से मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य व आरक्षी पंकज।
– *जिला बाल संरक्षण इकाई*: संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक
– *चाइल्ड हेल्पलाइन*: परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, परियोजना संयोगी स्निग्धा आहूजा
– *विद्यालय के अध्यापक*: प्रधानाचार्य संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, मंजू सिंह, विनीत कुमार, वरुण चतुर्वेदी, उपेंद्र सिंह, महेश चांद, इंद्रेश गुप्ता, सुशील मिश्रा, राजेश केशरी
– *कक्षा 10 एवं 12 की छात्र/छात्रा*: दीपशिखा, नंदिनी, रागिनी, लक्ष्मी केशरी, रेशमा, शिवेंद्र, अंश, हर्ष, अश्वनी मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!