– नशीली दवाओं की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
– बिना डॉक्टर की पर्ची पर दवा बेचने वालों पर गिरेगी गाज़
सोनभद्र। जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त औषधि मिर्ज़ापुर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 11 सितंबर 2025 को ओबरा स्थित न्यू सोनभद्र फार्मेसी और अनूप मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही दो औषधियों के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक बिना वैध डॉक्टर की पर्ची पर प्रतिबंधित/नार्कोटिक्स दवाइयों का विक्रय करता पाया गया, या फिजिशियन सैंपल बेचता है, तो उसके विरुद्ध औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









