October 24, 2026 8:29 pm

दुद्धी कस्बा को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास शुरू,आवश्यकता पड़ी तो चलेगा बुलडोजर

दुद्धी/सोनभद्र:सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत लोगों की मांग पर मंगवाकर को नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार ने तहसील प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस /पीएसी के जवानों सहित दुद्धी ब्लाक से अमवार तिराहे तक करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक कस्बे के बीच से गुजरने वाली रीवा– रांची मार्ग के किनारे पटरियों के अतिक्रमण को हटवाने की मुहिम शुरू कर दी है।अतिक्रमण हटवाने के दौरान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बने नालियों के ऊपर और उससे आगे बढ़ कर कर लगा रहे दुकानदारों के स्थाई/अस्थाई टीन शेड, खपरैल शेड,गुमटियों आदि को हटवाया साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश नायब तहसीलदार ओपी सिंह एवं अधिशाषी अधिकारी ने दिया कि आगामी दो से तीन दिन में स्वयं से अतिक्रमण हटा ले इस दौरान उन्होंने कई दर्जन दुकानदारों को समझाया कि सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटा ले नालियों के अंदर ही दुकान लगाए ताकि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति न बने।कस्बे में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है जिसका एक कारण अतिक्रमण भी है।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आज अतिक्रमण हटवाने की मुहिम शुरू की गई इस दौरान कुछ अतिक्रमण हटवाया गया ज्यादातर दुकानदारों एवं रहवासियों को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया है गया है।यदि निर्देश के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो शीघ्र ही बुलडोजर से अतिक्रमण हटेगी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!