October 24, 2026 8:29 pm

पन्नुगंज साइबर टीम ने कराया 5050 रुपये की फ्रॉड राशि वापस

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नुगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पन्नुगंज की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक के धोखाधड़ी से गंवाए गए रुपये को ट्रैक किया। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर 44,000 रुपये में से 5,050 रुपये को सफलतापूर्वक होल्ड कराकर आवेदक के मूल खाते में वापस कराया। आवेदक ने थाना पन्नुगंज की साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, का0 शिवशंकर कुमार सिंह (साइबर हेल्प डेस्क), म0का0 कात्यायन, का0 मनीष भारती

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!