October 25, 2026 10:25 am

जिला अस्पताल लोढ़ी: जाम से एंबुलेंस तक फंसी, मरीजों को खतरा

सोनभद्र। जिला अस्पताल लोढ़ी परिसर में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। हालात यह हैं कि आपातकालीन मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के ठीक बगल में पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन चौकी के सामने तक सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं। स्थिति यह है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही जाम का यह हाल है तो नगर की अन्य सड़कों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल परिसर और आसपास की स्थिति की उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए, तो कई गंभीर लापरवाहियां और अव्यवस्थाएं उजागर हो सकती हैं। नगरवासियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!