October 25, 2026 10:24 am

मोदी मैराथन 16 सितंबर को, युवाओं में जगेगा देशभक्ति का जज़्बा

सोनभद्र। जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित मोदी मैराथन 16 सितंबर को बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न होगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा व विकास की राह से जोड़ना है। बालकों की दौड़ होटल अविनाश डी.ए.वी. के पास से सर्किट हाउस तक और बालिकाओं की दौड़ चुर्क बाजार पुराना बस स्टैंड से सर्किट हाउस तक होगी। इसमें 18 से 25 वर्ष तक के युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। समिति के सचिव व कार्यक्रम संयोजक डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि यह विकास का मैराथन है- न रुकेगा, न थकेगा, निरंतर चलता रहेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।पुरस्कार राशि की घोषणा भी की गई है- प्रथम विजेता को ₹21,000, द्वितीय को ₹11,000, तृतीय को ₹5,100 तथा सात प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप ₹1,100 दिए जाएंगे। सभी पुरस्कार सर्किट हाउस पर वितरित होंगे। आयोजकों ने प्रतिभागियों और नागरिकों से समयनिष्ठा व अनुशासन का पालन करने की अपील की है। समिति का मानना है कि यह आयोजन युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और देशभक्ति की भावना को नई दिशा देगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!