October 25, 2026 10:38 am

बीजपुर में रामलीला मंच पर सीता-राम विवाह के साथ होगा दो निर्धन कन्याओ का विवाह

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)श्री रामलीला एवं दुर्गा पूजा समिति बीजपुर बाजार में विगत दो वर्षों से शुरू हुई गरीब कन्या के विवाह की परंपरा का पालन करते हुए इस वर्ष भी दो अति निर्धन कन्याओ का विवाह श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के द्वारा कराया जाएगा।इस आशय की जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अति निर्धन परिवार के जो भी इच्छुक व्यक्ति अपनी बेटी या बहन की शादी करना चाहते हों वे बीजपुर बाजार में कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग के पास जाकर समय से अपना नाम दर्ज करा दें।बताया गया कि श्री राम सीता विवाह के अवसर पर पूजा समिति एवं क्षेत्रीय जनों के सहयोग से दो गरीब वर-कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!