October 24, 2026 2:27 pm

जिलाधिकारी ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक की अपूर्ण प्रतिमा और गौतम बुद्ध विहार मऊकला का निरीक्षण कर संरक्षण हेतु दिशा- निर्देश दिए

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने शनिवार को विजयगढ़ किला मार्ग का भ्रमण करते हुए पड़री खुर्द गांव स्थित सिंचाई डाक बंगला और मऊकला गांव में संरक्षित मूर्ति संग्रहालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर मूर्तियों के रख- रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। चौकीदार रामबहार तथा ग्रामीणों ने बताया कि यहां आने वाले दर्शकों की संख्या काफी कम है। संग्रहालय में हिंदू और जैन धर्म से संबंधित प्रतिमाएं, वास्तु अवशेष और कलाकृतियां संरक्षित हैं, जो 8वीं से 12वीं सदी ईस्वी तक की ऐतिहासिक धरोहर मानी जाती हैं। जिलाधिकारी ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की अपूर्ण प्रतिमा तथा गौतम बुद्ध विहार मऊकला का भी निरीक्षण किया और इसके संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान वे मऊकला गांव में आदिवासी त्यौहार के उपलक्ष्य में आयोजित करमा नृत्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए और जनजातीय समूह द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य की सराहना की। पड़री खुर्द में अंग्रेजी शासनकाल में निर्मित सिंचाई डाक बंगले का भी उन्होंने निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!