October 24, 2026 2:26 pm

बाँध मे नहाने गए युवक की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत। दो साल के मासूम के साए से उजड़ गया पिता का साया

सोनभद्र, बभनी(नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र मे ग्राम पंचायत बभनी के कमहलटोला में रविवार दोपहर दर्दनाक घटना हुई। ज़ब बांध में नहाने गए 28 वर्षीय किसान अमृतलाल की डूबने से मौत हो गई। अमृतलाल अपने घर से महज कुछ दुरी स्थित बांध में नहाने गए थे।नहाते समय युवक का पैर फिसलने से अचानक गहरे पानी में चला गया। बांध के किनारे नहा रहे बच्चों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। शोर से ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी फिर ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बांध से बाहर निकाला।जानकरी के अनुसार मृतक बभनी थाना के सेन्दुर ग्राम पंचायत के ठुरूकी टोला के रहने वाले थे। तीन साल पहले शादी हुई थी और वह पिछले दो साल से अपनी ससुराल कमहलटोला में सपरिवार रह रहा था उनका एक दो साल का मासूम बच्ची भी है। मौत की खबर से परिजनो का रों रों कर बुरा हाल है और क्षेत्र मे मातम की लहर दौड़ गयी। ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी है। उप निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया की शव का पंचनामा कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धि भेज दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!