October 24, 2026 12:39 pm

सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत

सोनभद (दुद्धी) संकट मोचन मंदिर तिराहे के पास रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई, मासूम आयान गुप्ता अपनी मां से बाजार घूमने आया था।बताया जाता है कि हाइवे से गुजर रही ट्रक के पिछले टायर के नीचे बालक अचानक कूद गया इस दौरान ट्रक चालक ने उसे बचाने की काफी प्रयास किया फिर भी उसके ऊपर पिछला टायर का कुछ हिस्सा चढ़ गया। यह नजारा देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक को रोक दिया और बालक को ट्रक के पिछले पहिए के नीचे से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर सुनील ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने आयान गुप्ता (3) पुत्र सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पीपरडीह के शव का पंचनामा किया।घटना से परिजनो में कोहराम मच गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!