October 24, 2026 2:26 pm

संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव परिजनों मे मचा कोहराम

सोनभद्र/बभनी (नरेश गुप्ता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत चपकी गांव में एक दुखद घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय चंद्र प्रताप ने साखू के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मिली जानकारी अनुसार शनिवार की रात मृतक के पिता रामबरन के अनुसार, परिवार ने साथ में रात का खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। चंद्र प्रताप की पत्नी चंद्रावती ने बताया कि पति को नींद नहीं आ रही थी। उन्होंने कूलर चला दी फिर सो गयी।रात करीब 2:30 बजे जब चंद्रावती की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि पति बिस्तर पर नहीं थे। परिवार ने खोजबीन शुरू की। सुबह घर से 200 मीटर दूर साखू के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की स्थिति में उनका शव मिला मृतक के दो बच्चे 12 वर्ष की एक बेटी और 9 वर्ष का एक बेटा पुलिस उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!