October 25, 2026 7:16 am

यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान, 256 चालान किए गए

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं सख्ती से प्रवर्तन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने किया, जबकि पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा किया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर डग्गामार वाहनों, तीन सवारी व बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 256 चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना। जनजागरूकता के अंतर्गत की गई मुख्य कार्यवाहियां, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए चालकों को जागरूक किया गया। पंपलेट वितरण एवं मौखिक संवाद के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गई।चालकों को नियम उल्लंघन पर कानूनी दंड के प्रावधानों से अवगत कराया गया। यातायात नियमों का पालन करें- स्वयं की सुरक्षा करें एवं दूसरों की भी। यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!