October 25, 2026 7:16 am

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के पास शुक्रवार शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार विकास शर्मा (30) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी पिंकी देवी (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को दुद्धी सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार महुली निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी संग नगर ऊंटारी (झारखंड) से लौट रहे थे। इसी दौरान डाल्टनगंज (झारखंड) से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार से जोरुखाड़ में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से स्कॉर्पियो सवार ने ही दंपती को सीएचसी पहुंचाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली थी। विंढमगंज थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!