सोनभद्र। ओबरा कोतवाली अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क ग्राउंड में शनिवार को दोपहर जागरण झांकी सुधार मंडल हिंदुत्व सोनभद्र वाराणसी मिर्जापुर के कलाकारों के बीच बात रखी गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी से चलकर आए विजय वाल्मीकि के निर्देशन में किया गया। जिसमें संस्था के वाराणसी जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वाराणसी में संस्था के द्वारा बनाए गए नियम जो कलाकारों के हित में है उन सभी बिंदुओं को उपस्थित कलाकारों के बीच रखी गई। वह सारी बात इस बैठक में बताई गई कलाकारों के स्वास्थ्य ,आपातकालीन सहयोग दुर्घटना एवं एक दूसरे से आपसी समन्वय में बनाकर एक दूसरे के साथ कार्य करने की चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी अपनी बातों को भी रखा गया। इस बैठक में वाराणसी से आए अशोक जायसवाल मीडिया प्रभारी, शमशाद (गोलू जी) सूचना मंत्री, शनि श्रीवास्तव शाखा प्रमुख. शशांक कुमार मिश्रा संगठन मंत्री, और सोनभद्र के संस्था से जिला अध्यक्ष बलबीर, उपाध्यक्ष दिवाकर सिन्हा अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी कन्हैया केसरी, मीरा, नीरज, सत्या, ज्योति, सुमित, सागर, हीरालाल, दिलीप चफनू, अमित, सन्दीप मौके पर संस्था के कलाकार उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









