November 25, 2026 8:52 am

अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 52वां शहादत दिवस मनाया गया

सोनभद्र। अपनी जनता पार्टी द्वारा गठित लोक मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को नवीन सब्जी मंडी में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसकी अध्यक्षता अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की तथा संचालन जिला महासचिव आलोक मौर्य ने किया। जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य ने कहा कि “बाबू जगदेव प्रसाद एक महान राजनीतिक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सदैव शोषित समाज की भलाई को प्राथमिकता दी और किसी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया।” उन्होंने उनके राजनीतिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्र बिहार में पहली बार गैर–कांग्रेसी सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रीय समानता दल के जिला अध्यक्ष गुरु गोपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि 5 सितंबर 1974 को कुर्था में सत्याग्रह के दौरान पुलिस की गोली से बाबू जगदेव प्रसाद शहीद हो गए। “उन्होंने अंतिम समय तक अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की,” उन्होंने कहा। इस अवसर पर गुरु गोपाल सिंह कुशवाहा, चंद्रभान सिंह मौर्य, श्रीराम मौर्य, शिवकुमार मौर्य, रविंद्र यादव, शशिकांत मौर्य, संत कुमार विश्वकर्मा, नंद गोपाल, चंद्रगुप्त मौर्य, विकास मौर्य, तारकेश्वर कुशवाहा, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य, आलोक कुमार मौर्य, डॉ. राकेश मौर्य, मनोज चेरो, राजेंद्र चेरो, रामलखन जायसवाल, संतोष मौर्य, विनय मौर्य, संजय मौर्य, रामबचन मौर्य, नरोत्तम मौर्य, रामबाबू सिंह कुशवाहा, राम सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!