October 25, 2026 2:44 am

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किट हाउस में शिक्षक व प्रतिभा सम्मान समारोह

सोनभद्र। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किट हाउस सभागार में शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि जनपद में शिक्षा व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि “शिक्षक ही अच्छे समाज का निर्माण करते हैं और विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।” पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, राष्‍ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा ओझा, डायट प्रवक्ता ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!