October 25, 2026 2:44 am

चोरी के वांछित 6 अभियुक्त माल-मसरूका सहित गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं, जिनकी शिकायत ग्रामीणों ने दर्ज नहीं कराई थी। सभी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेजा गया। अजय जायसवाल उम्र 21 वर्ष, दीपांशु कुमार उम्र 20 वर्ष प्रयागराज, प्रकाश सोनकर उम्र 20 वर्ष, रत्नेश चौबे उम्र 20 वर्ष, विजय सोनकर उम्र 19 वर्ष और शम्भू सोनकर उम्र 20 वर्ष सभी जनपद सोनभद्र निवासी। नकदी ₹902 (₹532 सिक्के व ₹370 नोट) लकड़ी के कैश बॉक्स से। 80 पैकेट मैगी, 2 पैकेट नमकीन, गुटखा व पान मसाला के पाउच।डाबर अनमोल गोल्ड नारियल तेल व जैस्मिन तेल की शीशियां। चप्पल की दो जोड़ी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस
प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामनिवास यादव, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह यादव व अजीत सिंह।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!