October 25, 2026 2:44 am

एनटीपीसी रिहंद में उत्कर्ष स्कॉलरशिप का वितरण

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत गुरुवार को उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन परियोजना परिसर स्थित कल्याण केंद्र में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद अनिल श्रीवास्तव ने परंपरागत रूप से किया। उत्कर्ष छात्रवृत्ति कक्षा 10 वीं,12वीं,आईटीआई, बी.ई./बी.टेक एवं मेडिकल कोर्सेज़ के कुल 32 मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान की गयी। एनटीपीसी रिहंद शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान देती आ रही है।और इसी क्रम में उत्कर्ष स्कॉलरशिप योजना भी बनाई गयी जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने और नई ऊँचाइयों को हासिल करने में मदद मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक है।उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत लगन और ईमानदारी के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं देश का नाम रौशन करने को कहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!