October 24, 2026 8:03 am

पन्नूगंज पुलिस ने हेरोइन तस्कर को दबोचा

सोनभद्र। थाना पन्नूगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 16.68 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत 1 सितंबर की रात लगभग 8:43 बजे ग्राम बनौरा नहर पुलिया से आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हबीब पुत्र स्व. छोटकाई निवासी ग्राम बनौरा थाना पन्नूगंज उम्र लगभग 41 वर्ष के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन के साथ उसे थाना पन्नूगंज लाकर मुकदमा अपराध संख्या 165/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए 2 सितंबर को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल अमन यादव, कांस्टेबल मुकेश सरोज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!