October 10, 2026 5:07 am

महिला कॉंग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता

सोनभद्र – महिला कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे शनिवार को महिला कॉंग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि आगामी 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा जो मणिपुर से चलकर नागालैंड, असम, बंगाल, झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ मे प्रवेश कर चुकी है कई राज्यों से होकर यह यात्रा 16 फरवरी को चंदौली जिले मे प्रवेश करेगी। इसको लेकर महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित हैं राहुल गाँधी लगातार महिलाओं पर बढ़ते अपराधों किसानो के साथ हो रहे अन्याय युवाओं के साथ हो रहे अन्याय कर्मचारियों और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय देश मे बढ़ती भयंकर महंगाई से जनता को न्याय दिलाने के लिए सडकों पर 6500 किमी पैदल यात्रा कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे है।
श्रीमती चौबे ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा के चंदौली जिले मे प्रवेश करने पर सोनभद्र से हजारों महिलाएं राहुल गांधी के समर्थन मे इस यात्रा मे शामिल होंगी
इसको लेकर अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लंबा और प्रदेश अध्यक्ष शहला अररिया के नेतृत्व मे 12 फरवरी को महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर बुलाई गई है जिसमें सोनभद्र से सभी ब्लाकों से महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष और जिला महिला कॉंग्रेस की पदाधिकारी शामिल होंगी।।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!