October 25, 2026 1:41 am

मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, सड़के बनी तालाब

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र में शनिवार की सुबह से ही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है बारिश के कारण लोग रोजमर्रा के कार्यो से भी बाहर नही निकल पा रहे हैं बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है सड़कें तालाब बन गई है। लगभग एक पखवाड़े बाद अचानक हुए मौसम में बदलाव से शुरू हुई बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।वही प्लांट में ड्यूटी जाने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई ग्रामीण सड़को समेत बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर जगह जगह हुए गड्ढो में पानी भर जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर पड़ रहे हैं।लगातार हों रही बारिश से नदी नाले भी उफान पर हैं तथा किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!