October 25, 2026 1:42 am

बच्चों का पोषाहार वितरण में घपला, सीडीपीओ ने कहा हर हाल में मिलेगा नही तो दर्ज होगा केश

सोनभद्र/ बीजपुर(विनोद गुप्त)म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडारी में समूह सखी द्वारा पोषाहार बितरण में घपला किए जाने से लाभार्थियों में आक्रोश ब्याप्त है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की माँग की है।बताया जाता है कि गाँव मे कुल सात आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिसमें कुपोषित बच्चों को वितरण करने के लिए पोषाहार आदि का बितरण करना था लेकिन समूह सखी प्रभा देवी द्वारा दो बार पोषाहार उठान के बाद भी बितरण नही किया गया।आरोप है कि 14 नवम्बर 2024 और 21 सितंबर 2024 को ब्लाक से पोषाहार का उठान तो किया गया लेकिन जुलाई अगस्त सितंबर तीन माह का पोषाहार वितरण नहीं किया गया है।लाभार्थी महिलाओं ने इस बाबत समूह सखी से जानकारी माँगी तो समूह सखी द्वारा यह कहा गया कि बाल विकास पुष्टाहार केंद्र से उठान ही नहीं हुआ है।जबकि शिकायत कर्ताओं के पास उठान किए गए गल्ले का चलान पर्ची उपलब्ध है।गौरतलब है कि क्षेत्र के अन्य ग्राम पंचायतों में पिछले महीने तक का वितरण किया गया गया है लेकिन पिण्डारी सेंटर पर वितरण में हीलाहवाली की जा रही है।शिकायत के अनुसार चालान पर्ची के मुताबिक 25 क्विंटल 98 किलो चावल का उठान किया गया है लेकिन गाँव के किसी भी केंद्र पर पोषाहार वितरण नहीं किया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों का चक्कर काट कर थके हारे लोगों ने विवश होकर लिखित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेज सम्बन्धित कार्यकर्ती पर कार्रवाई की माँग की है।सीडीपीओ म्योरपुर नागेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है मैं जाँच करा रहा हूँ निर्देश दिया गया है कि हर हाल में लाभार्थियों को पोषाहार वितरण करें अन्यथा केश दर्ज करा कर जेल भेजने तक कि कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!