October 25, 2026 1:41 am

योगी सरकार की नाकामी से किसान बेहाल, AAP का जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र। प्रदेश में खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। लंबी कतारों के बावजूद खाद न मिलने पर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को बढ़ौली चौक से तहसील मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज तक विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष रमेश गौतम ने आरोप लगाया कि “योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और खाद उपलब्ध न कराना किसानों की आजीविका पर हमला है।”
किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि किसान अपनी ही धरती पर खेती के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुँचा रही है।

किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में भ्रष्टाचार और कालाबाज़ारी पर रोक लगाई जाए।दोषियों पर सख़्त कार्रवाई हो। किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए। प्रदर्शन में संगठन प्रभारी नीरज पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा, समीर खान, दिनेश पटेल, अनवर अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!