November 24, 2026 10:55 am

चतरा, नगवां क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हास्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर

– नौसिखिए युवक जांच रिपोर्ट देकर मरीज के जान से कर रहे खिलवाड़

सोनभद्र। विकास खण्ड चतरा नगवां का संपूर्ण इलाका इन दीनों व्यापक रूप से अवैध चिकित्सालयों पैथोलॉजी सेंटर से पटा हुआ है। दलालों और बिचौलियों के चलते गरीब आदिवासी शोषण का शिकार हो रहे हैं झोलाछाप चिकित्सकों और क्लिनिको पैथोलॉजी सेंटर के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे संचालकों का मन सातवें आसमान पर है चतरा, नगवां विकास खण्ड आदिवासी बाहुल्य इलाका है यहां प्रत्येक गांव में लगभग जहां झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यह साधारण रूप से भी बीमार लोगों को भारी भरकम जांच के नाम पर अपने मनपसंद अवैध रूप से संचालित किया जा रहे हैं। पैथोलॉजी सेंटर में भेज कर कमीशन ले रहे हैं रामगढ़, खलियारी, वैनी बाजार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा पैथोलॉजी सेंटर ग्रामीण के कई इलाकों में चिकित्सालय अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। उनके यहां उपचार के नाम पर मरीज का व्यापक तौर पर शोषण हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बार-बार यह दावा किया जा रहा है की जितने भी अबैध चिकित्सालय क्लीनिक पैथोलॉजी सेंटर जिले में संचालित हो रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन चतरा, नगवां क्षेत्र में इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। रामगढ़, वैनी खलियारी बाजार में कई हास्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर अवैध तरिके से संचालित हो रहे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!