November 24, 2026 10:55 am

ट्रक में घुसा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

सोनभद्र। बभनी(नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक में अजगर घुस जाने से हड़कंप मच गया। ट्रक छत्तीसगढ़ से चावल लेकर कानपुर जा रहा था। ट्रक चालक हसन अली ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ट्रक खड़ा करने के दौरान ही अजगर उसमें चढ़ गया, जिसकी उसे भनक तक नहीं लगी। जब वह बभनी क्षेत्र के परसाटोला चौराहे पर चाय पीने के लिए उतरा तो ट्रक में हरकत देख कर घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को बुलाया।

ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बभनी प्रभारी कमलेश पाल भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि पकड़े गए अजगर को कनवा के जंगल में छोड़ दिया गया है। इस घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!