November 24, 2026 11:06 am

डग्गामार वाहनों में भूसे की तरह श्रमिकों को लाद कर पहुँचाया जा रहा प्लांट हो रहा शोषण

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय परियोजना में कार्यरत कुछ कम्पनियाँ अपने श्रमिकों को डग्गामार वाहनों में भूसे की तरह लाद कर परियोजना के अंदर तक पहुँचा रही हैं।बताया जाता है कि प्लांट के एफजीडी साइट में कार्यरत एनर्जियो, शिवम एनर्जी, कुनाल, प्रिया कंस्ट्रक्सन, डेल्टा आदि कई कम्पनियों में कार्यरत ग्रामीण अंचल के सैकडों श्रमिकों को प्रतिदिन डग्गामार पिकप मैजिक छोटी हाथी में खुलेआम लाद कर सीआईएसएफ कंट्रोल रूम तक छोड़ा जाता है वहाँ सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर उतार दिया जाता है फिर गेट के अंदर जाकर पुनः खड़ा कर साइट तक पहुँचाया जाता है। जनमानस में चल रही जनचर्चा पर गौरकरें तो सुरक्षा के लिहाज से ऐसी कम्पनियों पर प्रबन्धन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और श्रमिकों को बस अथवा टैक्सी गाड़ियों से साइट तक आने जाने की सुविधा मुहैया करानी चाहिए।नाम न छापने की शर्त पर उक्त कम्पनियों के श्रमिकों का आरोप है कि साइड सुपरवाइजर 12 घण्टा डियूटी लेते है लेकिन मजदूरी केवल 8 घण्टा का ही दिया जाता है। इतना ही नही शिकायत पर गौरकरें तो महीने में 28 से 30 दिन डियूटी कराई जाती है लेकिन कार्ड पर महज 24 दिन की हाजिरी लगाई जाती है। आपत्ति करने पर कुछ श्रमिकों का गेटपास जप्त कर काम से भगा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एनर्जियो कम्पनी की हालत काठ में दीमक की तरह हो गयी है कहा जाता है कि जैसे रिहन्द में लावलश्कर के साथ दस साल पहले काम करने आयी आईबीआरसीएल कम्पनी दिवालिया हो गयी वहीं हालत एनर्जियो कम्पनी की होने वाली है कम्पनी के कर्ता धर्ता कर्मचारी अधिकारी ही लूट खसोट कर दिवालिया करने में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि कुछ स्थानीय युवक कम्पनी में अपनी पैठ इस कदर बना लिए हैं कि काम कुछ नही करते और प्लांट के बाहर मौज मस्ती तथा अपना निजी कार्य कर पचासों हजार रुपए महीना पगार उठा रहे हैं। इस बाबत उप प्रबंधक एचआर रिहंद परियोजना रौशन कुमार ने कहा जाँच कराया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!