सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर गुरुवार को श्रीकृष्ण भगवान की छठी का कार्यक्रम भव्य भण्डारे एवं भक्ति भजन ,गीत संगीत के साथ बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्वान पुजारी पंडित भोला नाथ ने विधि विधान से भगवान का पूजन अर्चन कर प्रसाद रूपी भंडारा प्रारम्भ करवाया।भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।क्षेत्र के संभ्रांत जनों एवं व्यवसायियों के सहयोग से भगवान कृष्ण की छठी पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। वाराणसी से आए कलाकारों के द्वारा भजन संगीत की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुगण भक्तिगीतों पर झूमते नजर आए। इस आयोजन में मुख्य रूप से लल्लन सिंह, जसवंत सिंह, विनोद गर्ग, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, शिव धारी गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, गिरजा शंकर पाण्डेय, सीताराम शर्मा, रामायण प्रसाद, सचिन गर्ग आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र प्रताप सिंह व धनंजय शर्मा ने किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









