सोनभद्र। थाना रायपुर पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि थाना रायपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 65/2025, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोड़ी, थाना भगवानपुर भभुआ (कैमूर बिहार) करीब 30 वर्ष से फरार था। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया था। विशेष निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने आज 21 अगस्त 2025 को थाना रायपुर व थाना पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर सुअरसोत बॉर्डर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय थाना पन्नूगंज, थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर, व0उ0नि0 सूबेदार यादव थाना रायपुर, उ0नि0 उदयभान राव थाना रायपुर, का0 अखिलेश कुमार थाना रायपुर, का0 ओमप्रकाश यादव थाना पन्नूगंज
Author: Pramod Gupta
Hello









