सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध खनन व परिवहन विरोधी अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने सोमवार रात एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध खनन सामग्री से लदा ट्रक बरामद किया। दिनांक 18 अगस्त 2025 को रात्रि 10:40 बजे खनन विभाग एवं थाना चोपन पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामचन्दर 34 वर्ष पुत्र स्व. भानु यादव निवासी लोहाण्डी थाना घोरावल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से डोलो स्टोन से लदा ट्रक, एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा ₹7200 नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 283/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, धारा 3/58/72 उप्र उप खनिज (परिहार) नियमावली 2021, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन, खनन विभाग टीम, का0 सुनील यादव थाना चोपन, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा थाना चोपन
Author: Pramod Gupta
Hello









