October 25, 2026 10:24 am

पीडब्ल्यूडी कर्मियों का कारनामा आए थे गढ्ढा भरने खोद गए सड़क बढ़ी दुर्घटना

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)बकरिहवा से बीजपुर तक 25 किलोमीटर गढ्ढे में तब्दील सड़क के कारण वाहनों यात्रियों की खूब फजीहत हो रही है।सरकार हो या फिर सरकारी नुमाइंदे सब के सब कान में सरसों का तेल डाल कर गहरी निद्रा में हैं।शायद चुनाव के दौर में कुम्भकर्णी नीद खुले या न खुले कुछ कहा नही जाता।पिछले दिनों P9Bharat में प्रकाशित खबर का असर जरूर देखने को मिला और तत्काल जेई विनोद भारती ने खबर का संज्ञान लेकर गैंगमैन भेज कर सड़क में हुए गढ्ढे को भरने का आदेश दिया था।लेकिन मजेदार बात तो यह रहा कि सोमवार को नेमना कम्पोजिट बिद्यालय के सामने भारी भरकम बने गढ्ढे में तालाब नुमा जमा पानी को निकालने के लिए पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने सड़क के बीचों बीच नाली नुमा खुदाई कर सड़क में और बड़ा गढ्ढा बना दिया गया

अब हालत यह है कि दुपहिया वाहन चालक पहले गढ्ढे में फंस कर पानी मे गिरते थे अब सड़क में बनाई गई नाली और गढ्ढे में गिर रहे हैं।आलम यह है कि जब से कर्मियों ने सड़क की खुदाई की है तब से अब तक लगभग दो दर्जन लोग कम्पोजिट बिद्यालय नेमना के सामने गिर कर चोटिल हो चुके हैं।आरोप है कि पीडब्ल्यूडी बिभाग द्वारा 25 किलो मीटर गढ्ढा भराई की रस्म अदायगी के बावजूद सड़क में गढ्ढे जश के तश पड़े हैं।बकरिहवा बीजपुर सड़क के दिन कब बहुरेगें इसके लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एस के सिंह से जानकारी चाही गयी लेकिन उनका फोन बन्द था।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!