October 24, 2026 12:17 pm

अल्ट्रासाउंड एक्सरे और खून जाँच के नाम पर मरीजों की जेब पर नश्तर

नौसिखिए युवक जाँच रिपोर्ट देकर मरीजों के जान से कर रहें हैं खिलवाड़

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटर गैराज के पास कम्पोजिट शराब दुकान के बगल में नया नया खुला एक अल्ट्रासाउंड जाँच सेंटर पर रेडियो लॉजिस्ट डॉक्टर के बगैर ही टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बना कर मरीजों को दी जा रही है।सूत्रों पर भरोसा करें तो यह खेल धन्वंतरि हॉस्पिटल के कुछ तथाकथित डॉक्टरों और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक की मिली भगत से मोटे कमीशन खोरी के चक्कर मे मरीजों के जान से खिलवाड़ करने की जानकारी बताई जा रही है।यही नही कमीशन खोरी का आलम यह है कि पुनर्वास प्रथम के डोडहर मोड़ पर एक झोला छाप डॉक्टर द्वारा कुछ चिकित्सकों की सेटिंग से कबाड़ एक्सरे मशीन द्वारा गलत जाँच रिपोर्ट दी जा रही है।बताया जाता है कि धन्वंतरि हॉस्पिटल में यह जाँच सुविधा केवल परियोजना आवासीय परिसर में आबाद मरीजों को मिलती है लेकिन बाहर से आने वाले भोले भाले मरीजों को डॉक्टर अपने कमीशन के चक्कर मे बाजार, पुनर्वास, डोडहर के संचालको के यहाँ एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जाँच के लिए धड़ल्ले से भेजा जाता हैं।भरोसे मंद सूत्रों के अनुसार धन्वंतरि हॉस्पिटल के कई डॉक्टरों की दर्जनों पर्ची इन संचालको के यहाँ प्रति दिन भेजी जा रही है जब कि एक्सरे मशीन का संचालक टेक्नीशियन की बजाय झोला छाप डॉक्टर है तो अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार करने वाला टेक्नीशियन रेणुकोट दुद्धि में बैठे रेडियो लॉजिस्ट डॉक्टरों से वीडियो कॉलिंग के आधार पर परामर्श कर रिपोर्ट मरीजों को सौंप रहा है।बताया जाता है कि 30 किलो मीटर के क्षेत्रफल में गरीब आदिवासियों सहित आम आवाम के लिए सरकारी हॉस्पिटल में समुचित जाँच अथवा रोग परीक्षण सुविधा का अभाव है इसी का लाभ लेते हुए मेडिकल माफिया जगह जगह दूकान खोल कर अप्रशिक्षित युवक बैठाएं हैं और यही लोग डोडहर गाँव के गेट पर खून जाँच के नाम पर पैथालॉजी सेंटर तो अंदरूनी चोट अथवा हड्डी फ्रेक्चर की जाँच के लिए पुनर्वास प्रथम के डोडहर मोड़ पर और अल्ट्रासाउंड जाँच के नाम पर मोटर गैराज के पास सेटिंग गेटिंग वाले इन तमाम बाहर के सेंटरों पर हजारों हजार रुपए प्रति दिन मरीजों से ऐंठा जा रहा है और जाँच रिपोर्ट भी भगवान भरोसे सौंपी जा रही है।डिप्टी सीएमओ डॉ० कीर्ति आजाद बिंद ने कहा कि शिकायत मिली है जल्द ही जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!