दुद्धी/सोनभद्र:तहसील क्षेत्र के म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत कुसम्हा गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांव के पहलवानों ने दाव आजमाए।जिसमें कई राउंड के बाद खजूरी निवासी सोनू गुप्ता चैंपियन बने।चैंपियन को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधान सभा प्रभारी बसपा संजय कुमार गौड़ दुर्वे ने रेंजर साइकिल दे कर सम्मानित किया गया।इस दौरान आयोजक समिति के अध्यक्ष मदन कुमार भारती,जिला प्रभारी बसपा राम विचार गौतम,संदीप भारती, सेकरार अहमद,हरे कृष्ण गौतम,रमाशंकर गौतम,मुखदेव बौद्ध,चंद्रशेखर लेखपाल मुहम्मद वकील,जगजीवन राम सहित आदि उपस्थित रहे।

Author: Pramod Gupta
Post Views: 200









