November 23, 2026 7:58 am

धान की फसल में खरपतवार नाशक डालकर की बर्बादी, किसान ने पड़ोसी पर जताया संदेह

सोनभद्र (विंढमगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छत्तरपुर में अज्ञात व्यक्ति ने एक किसान के खेत में खरपतवार नाशक दवा डालकर लगभग छह कट्ठा धान की फसल जला दी। घटना से किसान और उसका परिवार दहशत में है। किसान योगेंद्र विश्वकर्मा पुत्र बंगाली विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात किसी ने यह हरकत की। उनका अपने पड़ोसी दिनदयाल विश्वकर्मा से जमीनी विवाद चल रहा है, और उन्हें संदेह है कि इसी कारण यह घटना हुई। ग्राम प्रधान गरीबा पाल ने कहा कि खेत में खरपतवार नाशक डालना गंभीर मामला है। यदि यही प्रवृत्ति कुएं के पानी में जहर डालने तक पहुंच गई तो बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। योगेंद्र के पुत्र सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि उनका परिवार 40 वर्षों से इस जमीन पर खेती करता आ रहा है, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी है और विश्वास जताया कि यह काम पड़ोसी ने किया है। घटना के बाद ग्रामीण रघु सिंह गोंड, नेपाल यादव, देशप्रेमी, संजय, गरीबा पाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, श्रवण, विजय यादव, निराश यादव आदि ने प्रशासन से शीघ्र जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!