November 23, 2026 7:58 am

आम आदमी पार्टी सोनभद्र आगामी पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी- नीरज पांडे

सोनभद्र। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी सोनभद्र विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के कार्यकर्ताओं ने हर घर संपर्क अभियान मऊ कला बुद्ध विहार में संपन्न किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी नीरज पांडे मौजूद रहे। संगठन प्रभारी नीरज पांडे ने कहा कि नेता नहीं, अगर एक सच्चा योद्धा मैदान में हो तो आंदोलन सिर्फ़ लड़ाई नहीं, बल्कि क्रांति बन जाता है। सोनभद्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवस्था को लेकर जन आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार दावा करती है कि भारत तेजी से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भराहियां गांव में सड़क न होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, क्योंकि एम्बुलेंस 2 किमी दूर खड़ी थी और मरीज को खटिया पर लाते समय रास्ते में ही दम टूट गया। जिले की सरकारी स्कूल प्रशिक्षु कर्मियों के भरोसे चल रही हैं और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण बिना जांच दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानीय मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी हर घर संपर्क अभियान चलाएगी और आगामी पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी।अध्यक्षीय संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षित राष्ट्र के सपने को कुचल रही है। स्कूल बचाने की लड़ाई हम जारी रखेंगे। बैठक में संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, नीतीश कुमार, शंभू नाथ, परदेशी पटेल, रविन्द्र पटेल, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, प्रेम प्रकाश चौरसिया, मनीष पांडे, नित्यानंद चौबे, मनोज विश्वकर्मा, राजेश, विनोद, सुनील, विकास, अनिरुद्ध, विक्रम, शमशाम, प्रेम कन्नौजिया, ललित पटेल, सुरेंद्र पटेल, राजेंद्र कन्नौजिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!