सोनभद्र/,बभनी(नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है ।जानकारी के मुताबिक लवकुश कुमार पुत्र आदित्य प्रसाद उम्र 18वर्ष निवासी शीशटोला, अपने बाइक द्वारा बभनी से परसाटोला की तरह जा रहा था तभी विपरीत दिशा से बेकाबू तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदते हुए पार कर दिया।जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।और एक बाल बाल बच गया। भिड़ंत के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 238









