November 23, 2026 2:52 am

धारदार हथियार से गर्दन पर हमला, मिस्त्री ने मजदूर को बुलाकर किया वार, हालत गंभीर

सोनभद्र। दुद्धी (राकेश गुप्ता) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघाडू के सुनसान इलाके में दोपहर एक मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में पीड़ित शंभू 42 वर्ष पुत्र लखपत निवासी भिसूर (हाल पता पुनर्वास कॉलोनी) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी गुड्डू मिस्त्री पुत्र नजीर निवासी ग्राम खजूरी ने शंभू को फोन कर सुनसान स्थान पर बुलाया और फिर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। घटना के बाद घायल अवस्था में शंभू को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपी राजमिस्त्री की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित द्वारा गुड्डू मिस्त्री का नाम हमलावर के रूप में स्पष्ट रूप से बताया गया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!