November 23, 2026 7:54 am

12 वर्षीय बालक की मौत पर हंगामा, भारत हॉस्पिटल की जांच को लेकर तीन सदस्यीय समिति गठित

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुहान बैंक मोड़ स्थित भारत हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में इलाज के दौरान लगभग 12 वर्षीय बालक की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित इस जांच समिति में उप जिलाधिकारी ओबरा को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस उपाधीक्षक ओबरा और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमनाथ को सदस्य नामित किया गया है। जांच समिति को निर्देशित किया गया है कि वह भारत हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर के पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं, चिकित्सकों की योग्यता, पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति तथा अस्पताल के संचालन में नियमानुसार अनुपालन की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। समिति से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह अस्पताल में हुई बालक की मौत से संबंधित समस्त पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर एकतरफा (एक पक्षीय) आख्या प्रस्तुत करे, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!