October 26, 2026 12:22 am

चकदहिया पुल पर बहा बाइक सवार, दो युवक लापता, एक ने कूदकर बचाई जान

– जुगैल थाना क्षेत्र के परेवा नाले में बड़ा हादसा

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरि ग्रामसभा अंतर्गत चकदहिया पुल पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव वाले परेवा नाले को पार करने के प्रयास में बाइक समेत दो युवक बह गए, जबकि तीसरे युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में लापता युवकों की पहचान घोरावल थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव निवासी 19 वर्षीय दिनेश पुत्र लाल जी और 18 वर्षीय अंकित पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान अक्षय पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जिसे ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भरकना गांव से जुगैल क्षेत्र में घूमने आए थे। जब वे ग्राम चकदहिया के पास स्थित परेवा नाले को पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज बहाव में बाइक असंतुलित हो गई और तीनों युवक बह गए। अक्षय ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जबकि अन्य दो युवक पानी में बह गए। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान रामावतार ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना जुगैल प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल खोजबीन व राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस बल के साथ स्थानीय ग्रामीण भी तलाश में जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक दोनों लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नालों और बहाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!