सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। दिनांक 02 अगस्त 2025 को थाना ओबरा क्षेत्र के खनन क्षेत्र बिल्ली मारकुंडी में चेकिंग अभियान के दौरान थाना ओबरा पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के खनिज ले जा रहे चार वाहनों को पकड़ लिया। मौके पर चालकों से वैध परिवहन दस्तावेज मांगे गए, परन्तु वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
UP64BT3314 हाइवा, मुकदमा संख्या 167/2025, धाराएं BNS 303(2) 317(2) नियम 3(1), 58, 72(1) उपखनिज परिहार नियमावली 2021, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984। UP52T2128 ट्रक मुकदमासंख्या 168/2025, धाराएं उपरोक्त के समान चालक/स्वामी/क्रशर संचालक अज्ञात, UP64BT9589 हाइवा, मुकदमा संख्या 169/2025 धाराएं उपरोक्त के समान चालक/स्वामी/क्रशर संचालक अज्ञात, UP64BT6787 हाइवा मुकदमा संख्या 170/2025 चालक धर्मेन्द्र पटेल पुत्र स्व. हीरालाल पटेल निवासी टिहरी थाना जुगैल गिरफ्तार स्वामी/क्रशर संचालक अज्ञात संयुक्त कार्रवाई करने वाली मनोज कुमार खनिज निरीक्षक, योगेश शुक्ला सर्वेक्षक खनिज विभाग, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह हमराही टीम थाना ओबरा तीन वाहनों से संबंधित अज्ञात चालकों, स्वामियों एवं क्रशर संचालकों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान प्रभावी रूप से जारी है और भविष्य में भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









