October 24, 2026 6:10 am

कृषि मंडी में आवारा पशुओं का आतंक, डरे-सहमे किसानों ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

– महिला घायल, व्यापारियों की सब्जियां भी हो रही बर्बाद

सोनभद्र (दुद्धी) स्थानीय कृषि मंडी में आवारा पशुओं के आतंक से किसान और व्यापारी लगातार परेशान हैं। शनिवार को मंडी समिति के प्रभारी सचिव को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने मंडी परिसर में घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने पहुंचे महेंद्र कुमार निवासी- दुम्हान सहित अन्य किसानों ने बताया कि मंडी के आस-पास के रहवासी अपने पालतू गाय-बैल व बकरियों को खुला छोड़ देते हैं, जो मंडी परिसर में घुसकर व्यापारियों की सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया कि शनिवार को एक महिला पर गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। किसानों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं और प्रशासन को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए। किसानों ने मांग की है कि मंडी परिसर में पशुओं की घुसपैठ रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए। इस दौरान श्रीकांत, राजेश कुमार, नंदू मौर्य, चंदन कुमार, संतोष कुमार, राजू, रमेश कुमार, सोनू, राम आशीष, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सर्वेश सिंह, हुकुमचंद, धर्म प्रकाश, धनंजय कुमार मौर्य समेत बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!