October 24, 2026 6:10 am

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने रेशम विभाग परिसर में लगाया अर्जुन का पौधा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम परासी स्थित सहायक निदेशक (रेशम) कार्यालय परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव ने अर्जुन के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने पहले लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को पौधों की देखभाल के लिए निर्देश दिए। रोहित यादव ने सहायक निदेशक (रेशम) नागेंद्र राम से रेशम की विभिन्न प्रजातियों, खाद्य वृक्षों और बीजागर के जीवन चक्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रेशम कीटपालन की गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक ने अपर जिलाधिकारी को अर्जुन के पेड़ के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अर्जुन की छाल से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक ने अपर जिलाधिकारी को विभागीय ‘रेशम मित्र’ पत्रिका भी भेंट की। इस कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जलनिगम सिविल अरुण कुमार सिंह, सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र राम, अपर उद्यान अधिकारी रविंद्र सिंह,सूबेदार तथा किसान भी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!