October 24, 2026 6:10 am

खेत की जुताई के दौरान सांप के डसने से किसान की मौत, गांव में छाया मातम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में शुक्रवार की शाम खेत में जुताई कर रहे 32 वर्षीय किसान अनिल कुमार की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अनिल कुमार पुत्र रामवचन, रोज की तरह खेत में हल लेकर जुताई करने गया था। जुताई के दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। अनिल किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया है। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। अनिल के छोटे-छोटे बच्चों से पिता का यूं अचानक बिछड़ जाना हर किसी को भावुक कर गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मृतक के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!