October 24, 2026 6:10 am

प्रिंसिपल कक्ष का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, क्षेत्र में हड़कंप

सोनभद्र (करमा)। करमा थाना क्षेत्र स्थित विमला देवी इंटर कॉलेज, गेदरी में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय में धावा बोलते हुए प्रिंसिपल कक्ष और लैब का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्रधानाचार्य कक्ष में रखी तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर एक लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। यह रकम आगामी बोर्ड परीक्षा शुल्क के ट्रेजरी चालान हेतु सुरक्षित रखी गई थी। इसके अतिरिक्त विद्यालय की प्रयोगशाला का ताला तोड़कर चोरों ने प्रोजेक्टर, सोल्डरिंग मशीन, सिलाई मशीन तथा अन्य महंगी प्रयोगात्मक सामग्री भी चुरा ली। प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष करमा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर करमा थाने से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर बिखरे सामान की वीडियोग्राफी की और स्कूल स्टाफ से जानकारी एकत्र की। विद्यालय में चोरी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!