October 24, 2026 6:48 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की किश्त, ब्लॉक में किया गया सीधा प्रसारण

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की पावन धरती से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से उनके खातों में अंतरित की। इस अवसर का सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के सभी विकास खंडों में किया गया। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी रहे। कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन उपस्थित किसानों, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा देखा गया। मुख्य अतिथि धर्मवीर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। किसानों के खातों में सीधे 21 हजार करोड़ की राशि भेज कर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के विश्वास को और दृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक और सामरिक रूप से सशक्त बनाकर वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया है। विशिष्ट अतिथि यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जनता को मिलने वाली योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधा उनके खातों में पहुंच रही है। आज गारंटी का दूसरा नाम मोदी बन गया है।अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किसानों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में चाहे वह रक्षा हो, अधोसंरचना हो या रोजगार समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। लोकल फॉर वोकल का संकल्प भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, मंडल अध्यक्ष नगर विनय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश खाम्बे, पूर्व जिलामंत्री सुरेश शुक्ला, मंडल महामंत्री अनुपम शुक्ला, विभागीय अधिकारीगण एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!