October 24, 2026 6:49 am

पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं बना हैंडपंप, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

सोनभद्र (कोन) विकासखंड कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया (वासीन) निवासी रविन्द्र कुमार द्वारा गांव में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत हेतु आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी द्वारा 24 जुलाई को रिपोर्ट लगाकर निस्तारण दर्शाया गया, जिसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता के घर के पास स्थित हैंडपंप का पाइप बीच से टूट कर बोरवेल में गिर गया है। मिस्त्री से बात की गई है और शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेखित है कि ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि तीन दिनों के भीतर पाइप निकलवाकर हैंडपंप मरम्मत कराई जाए और उसकी लिखित सूचना प्रस्तुत की जाए। परंतु शुक्रवार 1 अगस्त तक भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा इस निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सुनील पाल ने फोन पर बताया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण किया जा चुका है। अगर हैंडपंप नहीं बना है तो दिखवाया जाएगा।

कई हैंडपंप खराब, लेकिन लगातार होते रहे भुगतान

ग्रामीणों का कहना है कि करहिया गांव में आज भी कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। मरम्मत को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को कई बार सूचित किया गया, पर कोई समाधान नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि हैंडपंप न बनने के बावजूद सप्लायर द्वारा पाइप, रॉड व अन्य सामग्री के भुगतान कराए जा रहे हैं। मिस्त्री के नाम पर भी भुगतान जारी है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका को बल मिल रहा है। ग्रामीण रविन्द्र, रामचरित्र, विनोद, सुग्रीव आदि ने इस पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन से कराने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!